टाइम्स स्क्वायर पर लहराया तिरंगा और तिरंगे के रंग में रंगा नियाग्रा फॉल्स

न्यूज ब्यूरो; भारत के जश्न ए आजादी की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े बड़े देशों में रही।न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, यूएई और यूरोप के कई देशों ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया। इन देशों में रह रहे भारतीयों ने अपने देश की आजादी का जश्न पूरे उत्साह से मनाया।इन देशों में हजारों भारतीयों ने तिरंगे और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश से मनाया।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया और अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। इन नजारों ने सब का दिल जीत लिया और हर भारतीय को गौरवान्वित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *