पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का कल निधन

न्यूज ब्यूरो : पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट के लिए 40 टेस्ट मैच खेले। वे अमरोहा जिले नौगाँवा विधान सभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्हें 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद मेंं उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या होने के बाद गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चेतन चौहान की कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद पॉजिटिव आई थी। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे के मेलबर्न से आने के बाद किया गया।

उनके निधन की खबर से राजनीति और क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मंत्री मंडल मे मेरे सहयोगी चेतन चौहान जी के आकस्मिक निधन ने मुझे व्यथित कर दिया है।प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गमगीन होकर कहा कि अब पार्टनर तो रहा नहीं तो मुस्कुराऊँ कैसे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *