अंडमान की विशिष्ट जनजाति पर छाया कोरोना संकट

न्यूज ब्यूरो : केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर पायी जाने वाली ग्रेट अंडमान जनजाति पर कोरोना संकट के बादल छा हुए है। द्वीप समूह में इस जनजाति के लोगों की संख्या बहुत सीमित है।

इस जनजाति के छह लोगों के संक्रमित होने के बाद सरकार ने अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर मेंं स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर इस जनजाति के लोगों के 37 नमूनों की जांच की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 37 नमूनों से इस जनजाति के चार और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और इन के संपर्क में आये लोगों को क्वारंनटीन कर दिया जाता है। इस जनजाति के सिर्फ 50 से ज्यादा ही लोग बचे है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर तक तीन हजार केस सामने आ चुके है और लगभग 45 लोगों की मौत हो गई है। कोविड -19 से द्विप मेंं 2400 लोग ठीक भी हो चुके है। अंडमान की इस जनजाति के 10 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इसके सीमित सदस्य होने के कारण यह जनजाति लुप्त होने की कगार पर है। इस जनजाति के लोग अंडमान के छोटे द्वीप स्ट्रेट द्वीप पर रहते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *