आजम खान की अवैध सम्पत्ति पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

न्यूज ब्यूरो : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के हमसफर नामक रिजोर्ट को तोड़ने के लिए RDA ( रामपुर डवलपमेंट अथॉरिटी ) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, आजम खान 15 दिन के अंदर अपनी अवैध सम्पत्तियों को नस्ट कर दे अन्यथा प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण को तोडा जाएगा और इसमें होने वाले खर्च को भी उन्हीं से वसूला जाएगा।

आजम खान का हमसफर नामक ये रिजोर्ट जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण बताया है। वह उनकी पत्नी तंजीम फातिमा के नाम है। RDA के अनुसार, ये रिजोर्ट RDA से Approved नहीं कराया गया है। वह जिला पंचायत के द्वारा Approved कराया गया है। जिसे अवैध तरीक़े से पास किया गया है। रिजोर्ट को अवैध मान कर RDA ने उसको तोड़ने के आदेश दिए हैं।

RDA का ये नोटिस आजम खान को सीतापुर जेल में भेजा गया है। नोटिस पहले से ही जारी किया गया है जिसमें 15 दिन के अंदर इस अवैध रिजोर्ट को तोड़ने की कार्यवाही की बात कही गई है। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो सरकार के द्वारा ये कार्यवाही की जाएगी। रिजोर्ट का जितना हिस्सा अवैध होगा उसे तोड़ दिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *