भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की माँ का हुआ निधन, माता जी ने किया था अपनी देह का दान

न्यूज ब्यूरो : भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की माँ का निधन AIIMS अस्पताल में हो गया। स्वास्थ्य मंत्री की माँ ने अपनी देह का दान कर दिया था। उनके निधन के बाद उनके नेत्रों का दान AIIMS अस्पताल में ही कर दिया गया। आज दोपहर 3 बजे तक उनकी माँ की पार्थिव देह को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को सौंप दिया जाएगा। उनका देह दान समस्त मानव जाति को सदैव दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने माँ के निधन की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा है कि आज मेरा दिल टूट गया है। इस धरती पर मेरा सबसे प्रिय व्यक्ति मेरी माँ स्वर्ग सिधार गई है। वे 89 वर्ष की थी।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपनी भावुक पोस्ट में आगे लिखा है कि मेरी माँ एक विशाल व्यक्तित्व वाली, मेरी मार्गदर्शक,मेरी दार्शनिक थी उन्होंने आज मेरे जीवन को खाली कर दिया। उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शान्ति दे। स्वास्थ्य मंत्री जी की मॉ के निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *