मोदी सरकार CNG और PNG का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का देगी मौका

न्यूज ब्यूरो : मोदी सरकार CNG और PNG के रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर बनने का मौका दे रही है। आने वाले कुछ दिनों में डिस्ट्रीब्यूटरसिप के लिए लाइसेंस मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ये जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है।

जानकारी के अनुसार देश के कई शहरों में CNG और PNG की डिस्ट्रीब्युटरसिप शुरू कर दी जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटरसिप की नींदलामी की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

इस नीलामी प्रक्रिया के बाद देश के छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में 50 से 100 जिलों तक शहरी गैस कनेक्शन की सुविधा पहुंच जाएगी। सरकार की इस नई पहल से देश के 500 शहरों में इको फ्रेंडली ईधन पहुँचाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में इस उर्जा की खपत 6.3% है। जिसे 2030 तक दुगने से ज्यादा करके 15% करने का लक्ष्य है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *