शराब के साथ इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, पड़ सकता है भारी

Featured image

आज के इस दौर में शराब पीना लोगों के लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसें में किसी भी पार्टी में शराब होना एक आम बात हो गई है। शराब के साथ लोग खाने की चीजों का भी सेवन करते है। जिसे आम भाषा में चखना भी कहा जाता है।

दरअसल, शराब पीने वाले लोगों का यह मानना है कि शराब पीने के साथ साथ अगर कुछ खा लिया जाए तो वह ज्यादा नुकसान नही करता। लेकिन, शराब के नशे में लोग कई बार ऐसी चीजें खा लेते है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है।

आइए जानते है ऐसी चीजों के बारे में जिनका शराब के साथ सेवन करना आपकों भारी पड़ सकता है।

  • शराब को कोल्ड ड्रिंक या सोडा के साथ ना पिए

अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है कि वह शराब में कोल्ड ड्रिंक या सोडा डालकर ही पीते है। लेकिन ऐसा करने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसी को लेकर कोशिश करे कि शराब को पानी के साथ ही पिएं।

  • शराब के साथ काजू या मूगंफली का सेवन ना करे

शराब के साथ चखना में ज्यादातर लोग काजू या मूगंफली का ही सेवन करते है। लेकिन ऐसा करने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। क्योकिं दोनों ही चीजों में कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। 

  • मीठी चीजों का सेवन ना करें

शराब के साथ मीठी चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें। इसकी वजह यह है कि शराब के साथ मीठा खाने से नशा डबल हो जाता है। जिसके चलते उल्टियां भी शुरू हो सकती है। 

  • दूध से बनी किसी भी चीज़ का ना करें सेवन

शराब के साथ दूध से बनी किसी भी चीज़ को खाने का एक्सपेरिमेंट आपके लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा करने से एलर्जी का खतरा होने के साथ साथ शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या हो सकती है।

  • ऑयली चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी

कुछ लोग शराब के साथ मक्खन या तेल में रोस्ट हुए ड्राई फ्रूट्स खाते है। ऐसा करने से एसिडिटी और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *