पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भी Theme Park बनाने की योजना तैयार, टेंडर जारी

Featured image

दिल्ली में बहुत सी नई योजनाओं में काम चल रहा है जहां दिल्ली के लोगों के लिए बहुत से नए निर्माण किये जा रहे है। ऐसा ही एक नया प्रोजेक्ट ‘थीम पार्क’ जल्द ही बहुत सी और जगह खुलने वाला है जिसमे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहा समय बिता सकते है।

बता दें कि पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भी भव्य Theme Park बनाने की कार्य योजना बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। जिसमे लोगों को बहुत सी चीज़े देखने को मिलेगी और वह इसका पूरा लुफ्त उठा पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टेंडर भी जल्द जारी हो जायेगा जिनको वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर बनाया जायेगा। ऐसे में पहले भी हजरत निजामुद्दीन इलाके में West to Wonder Park और पंजाबी बाग इलाके में भारत दर्शन पार्क बनाए गए हैं जिनकी तारीफ़ दिल्ली के लोगों ने बहुत अच्छे से की है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा विकास की रफ़्तार फिर से पकड़ी जा रही है जहां उनके द्वारा करोल बाग में अजमल खां पार्क करीब 13 एकड़ में फैला है। इसके नौ एकड़ क्षेत्रफल में वर्ल्ड पार्क बनाया जाएगा। इसमें आपको विश्व प्रसिद्ध विरासत स्थलों के 13 मूर्तिकला मॉडल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें गीजा के पिरामिड़, चीन की दीवार, सिडनी का ओपेरा हाउस, बार्सिलोना के सागरदा फमिलिया और यूनाइटेड किंगडम के स्टोनहेंज स्थापित किए जाएंगे।

इतना ही नहीं कंबोडिया में अंगकोर वाट, मैक्सिको के चिचेन इट्जा, अबू धाबी की मस्जिद, लंदन ब्रिज, अमेरिका में माउंट रशमोर और जॉर्डन में पेट्रा सहित 12 कलाकृतियां बाद में बनाई जाएंगी। अगर इस पूरे प्रोजेक्ट की बात करे तो यह प्रस्ताव के मुताबिक इसमें 27.14 करोड़ रुपये लगाए जायेंगे।

त्योहार और मेलों की झलक दिखाएगा सेलीब्रेशन पार्क

हालाँकि, इन पार्को में अब त्यौहार भी बनाये जायेंगे, जैसे लक्ष्मी नगर मे 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में सेलीब्रेशन पार्क बनाया जाएगा। साथ ही यहा देश के नहीं बल्कि विदेश के भी त्यौहार को मेलों की झलक दी जाएगी। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देश की पारंपरिक होली, ब्रज की होली, अयोध्या की दीपावली, वाराणसी की दीप दीपावली, तीज, छठ, गणेश महोत्सव, ओणम, पोंगल, क्रिसमस, गुरुपर्व, ईद, बुद्ध पूर्णिमा जैसे मुख्य त्योहारों की झलक देखने को मिलेगी।

इसको और भी आधुनिक बनाने के लिए विदेशी झलकियां भी लगाई जाएंगी जिससे लोग आकर्षित होंगे। इसमे विदेशी सेलीब्रेशन टोमैटिलो और बुल फाइट की झलक भी देखने को मिलेंगे जिसकी तैयारी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कि जा रही है जिसका पूरा शेप बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

Tez Tarrar App
Photo of Abhishikt Masih

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *