आजादी के अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान हुआ शुरू, तिरंगो से सजेगी पूरी दिल्ली

Featured image

भारत की आज़ादी का महोत्सव जल्द आने वाला है जहां इस बार 15 अगस्त को आज़ादी के 75 साल हो जायेंगे। इसी के चलते राजधानी दिल्ली में भी अभियान बनाया गया है जहां ‘हर घर तिरंगा‘ लगने वाला है। जिसकी शरूआत शुक्रवार से हो जाएगी।

बता दें कि गृहमंत्री की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को बैठक की गयी जहां राज्यपालों, उप-राज्यपालों, मुख्य मंत्रियों केंद्र शासित प्रदेश मौजूद थे। जिसके बाद एलजी वी.के. सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी डिटेल्स भी समझायी।

हालाँकि, ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान 22 जुलाई से शुरू होने वाला है जिसमे दिल्ली के प्रमुख सड़कें, मार्किट, फ्लाईओवर, गोल चक्कर एवं नगर निकाय के सभी स्कूल व अस्पतालों को तिरंगे से सजाया जायेगा। यह काम नगर निकायों के सभी कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा जो अपने कंधे/सीने पर तिरंगा लगाएंगे और यह अभियान को सफल बनाएंगे। साथ ही यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है जिससे दिल्ली के नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना और भी ज्यादा प्रबल और प्रभावी हो जाए।

यह अभियान लोगों में देश के प्रति जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है। साथ ही पूरी दिल्ली को तिरंगामय बनाने का प्रयास किया जा रहा है जहां सड़कें, मार्किट, फ्लाईओवर, गोल चक्कर एवं नगर निकाय के सभी स्कूल व अस्पतालों में तिरंगा लगा कर पूरी दिल्ली को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *