हौज खास विलेज में पुलिस टीम पर हमला, दस गिरफ्तार

Featured image

हौज खास विलेज में स्थित एक बार में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है पुलिस टीम के साथ मारपीट के अलावा बदसलूकी की गयी|

बार कर्मचारियों ने स्पेशल स्टाफ की टीम को घेर लिया| सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है| सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है|

दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया की पुलिस इलाके में अवैध रूप से चल रहे बार पर करवाई कर रही है| घटना 21 जुलाई की है| सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 आरोपियों भोला, रविंदर, मनुदेव, देवेंदर, विष्णु, शाहरुख़, लकी, मनदीप, और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस अधिकारियो के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम 21 जुलाई को रात करीब एक बजे बार पहुंची थी| यहां पर तेज़ आवाज में म्यूजिक चल रहा था और करीब बीस से ज्यादा लोग डांस कर रहे थे| आरोप है की सभी शराब पी रहे थे| पुलिस ने बार मैनेजर रविंदर से कागजात मांगे आरोपियों ने कागजात दिखाने की बजाये पुलिस टीम को घेर लिया और सभी पुलिसकर्मियों ने इसकी सुचना सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को दी|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *