पहली बार वर्चुअल तरीक़े से राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाएंगे खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार

न्यूज ब्यूरो : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल समारोह के दौरान खेल पुरस्कार का वितरण करेंगे।

राष्ट्रपति इस बार पांच खेल रत्न, 27 अर्जुन पुरस्कार, 13 द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 ध्यान चन्द्र पुरस्कार का वितरण वर्चुअल तरीक़े से करेंगे। इसके अलावा 8 लोगों को राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, 5 संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और पंजाब यूनिवर्सिटी को माका ट्रॉफी ( मौलाना अब्दुल कलाम ट्रॉफी) प्रदान की जाएगी।

खेल रत्न के इतिहास में पहली बार पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न दिया जाएगा। इन खेल रत्नों में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी राम पाल और एथलीट मरियप्पन थंगावेलु के नाम शामिल है। क्रिकेटर रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद खेल रत्न लेने वाले चौथे क्रिकेटर बनेंंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *