भारत ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन का सफल परीक्षण

न्यूज ब्यूरो : LAC पर बढ़ते तनाव के बीच भारत अपनी रक्षा शक्तियों को मजबूत कर रहा है। इसी के चलते इस घड़ी में भारत को एक बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। DRDO ( रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन का सफल परीक्षण किया है। यह चार सौ कि.मी. तक दुश्मन को ढेर कर सकती है।

आज इस मिसाइल का सफल परीक्षण उड़ीसा के चांदीपुर में किया गया। यह एक भारतीय मिसाइल है जिसे DRDO और रुस के NPOM ने मिलकर बनाई है। इसमे इस्तेमाल किये गये एयरफ्रेम और बूस्टर को भारत में ही बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को इसके सफल परीक्षण पर बधाई दी है।

DRDO के अनुसार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन का परीक्षण PJ-10 प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है। यह प्रयोग भारत को सैन्य शक्ति में मजबूती प्रदान करेगा। इससे पहले भी सेना में ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है। सीमा पर तनाव की स्थिति में भारत के पास नई शाक्ति का होना दुश्मन खेमे को मुश्किल में डाल सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *