पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI को लड़ाकू विमान की खूफिया जानकारी देने वाला HAL का एक कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

न्यूज ब्यूरो; महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) को लड़ाकू विमान संबंधी खूफिया जानकारी मुहैया कराता था।

महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि ATS (राज्य आतंकवाद रोधी दस्ता) की नासिक इकाई को विश्वसनीय खूफिया सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि HAL का एक कर्मचारी लड़ाकू विमान की विनिर्माण की खूफिया जानकारी को लेकर लगातार आईएसआई के संपर्क में है।इसके बाद एटीएस के इस दल ने उपर्युक्त जानकारी लेकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

ATS के अधिकारियों ने बताया है कि गिरफ्तार कर्मचारी देश के लड़ाकू विमान और उससे संबंधित सभी संवेदनशील खूफिया सूचना के आलावा HAL की विमान बनाने वाली इकाई, वायुसेना के अड्डे और प्रतिबंधित क्षेत्र के संबंध में अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI को दे रहा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *