दिल्ली में सरकार बाट रही है 25 लाख तिरंगे, 14 तारीख को मनाएंगे आजादी का जश्न

Featured image

दिल्ली के इस अमृत महोत्सव के लिए पूरे देश में जोरों शोरों से तैयारी चल रही है जहां हर घर तिरंगा योजना चल रही है। ऐसा ही एक और प्रोग्राम दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया है जहां लोगों के लिए 25 लाख तिरंगे बाटें जा रहे है।

बता दें कि दिल्ली में भी एक प्रोग्राम शुरू होने वाला है जहां दिल्ली में 25 लाख राष्ट्रीय ध्वज डिलीवर करेंगे। इस डिलीवरी का हिस्सा दिल्ली में कोई भी आम जनता हो सकती है जो अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए तिरंगा चाहता हो। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों के लिए अंदर देश के लिए भावना जागे और पूरा देश और दिल्ली तिरंगे में लिपटी नज़र आए।

हालाँकि, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वो स्वतंत्रता दिवस की ईव यानी 14 अगस्त को शाम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएं। उनका कहना है कि सबके पास तिरंगा होगा जिसका वह इंतजाम कर सकते हैं, उसे बना सकते हैं या खरीद सकते हैं। साथ ही वह 25 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार बांटेगी, सरकारी स्कूल में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा ताकि वह अपने घर ले जाकर अपने परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सके और घर में तिरंगा लगा सके।

इतना ही नहीं केजरीवाल ने बोला कि ‘ जब हम तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान गाएं तो प्रण करें कि हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। हमको याद रखना है कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक हमारा भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बन सकता।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *